अनियंत्रित वाहन की च’पेट में आने से वृद्ध महिला की मौ’त

घटना अररिया की है जहां  मिट्टी से लदे एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका संपतिया खातून दिपोल निवासी अजिज की पत्नी बताई जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने पोता के साथ साइकिल पर बैठ कर बथनाहा चौक जा रही थी।Government: 37 killed in road accident in central Mali - CGTN

दिपोल से बथनाहा जाने के क्रम में साइकिल अनियंत्रित हो गया जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी तथा साइकिल चला रहे युवक सड़क किनारे गड्ढे मे लुढ़क गया। इस बीच उसके पीछे से आ रहे मिट्टी लदा हाईवा डंपर ट्रक ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही वृद्ध महिला की मौ’त हो गई।

घटना की सूचना पर आसपास के क्षेत्र के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मृतका के परिजनों ने श’व को लेकर अपने घर दिपोल चले गए। बताया गया कि हाईवा डंपर चालक व मृ’तका रिश्तेदार है।

आपसी रिश्तों को देखते हुए ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों द्वारा ये  मामले को  सुलझाने का प्रयास किया गया। वहीं बथनाहा पुलिस मौक पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुटी गयी है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading