समस्तीपुर : शहर के हिमगिरी उत्सव पैलेस में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया। सातवें सत्र( वर्ग) के प्रशिक्षक के रूप में भाजपा के युवा राष्ट्रीय नेता संतोष रंजन ने सोशल मीडिया पर हमारी समझ विषय पर प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा नेता जवाहर प्रसाद सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष सतीश झा ने की। इस मौके पर संतोष रंजन ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचारधारा, सरकार के द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यो को फॉलो कर फेसबुक, इंस्टाग्राम, ऐप, व्हाट्सएप, ट्विटर से जुड़कर सेकेंडों अपने विचार को व्यक्त करने का सबसे सफल व सहज माध्यम है।
इस माध्यम से आप अपने विचार रखें वहीं सकारात्मक रूप से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारत को दुनिया के सबसे मजबूत राष्ट्र बनाने का काम करें। उन्होंने सोशल मीडिया में नाकारात्मक विचार से बचने का आह्वान किया।
जबकि आठवें सत्र का प्रशिक्षण डॉ.उमेशकांत चौधरी ने बदले परिस्थिति में भारत का दायित्व विषय पर प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा नेता नंदकिशोर अग्रवाल और संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक निषाद ने किया।
सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. उमेशकांत चौधरी ने कहा कि अपने विचार को लेकर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विधान एक संविधान, एक झंडा व एक प्रधान विचार पर अपना बलिदान दिए।
वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए भारत को परम वैभव पर दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सहित राष्ट्र के कल्याण के लिए अपने शहादत देने वाले के विचार को मजबूत किए।
नौंवे सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर ब्रह्मदेव सिंह यादव ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज ने किया। रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र पासवान ने अंतोदय विषय पर प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब कल्याण की बात सभी राजनीतिक दल करते रहे,
लेकिन अंतोदय के रास्ते पर चल के समाज के अंतिम पयदान पर गुजर-बसर करने वाले गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजना के तहत, सस्ते दर में राशन, आयुष्मान भारत के पांच लाख रुपए तक गरीबों का मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त आवास, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस, स्वच्छता अभियान के तहत मुक्त शौचालय, पूरे हिंदुस्तान में घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया।
यहीं नहीं पेयजल की व्यवस्था, सुदूर देहात ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक सड़क पहुंचाने का काम सहित सैकड़ों विकास योजना गरीबों के कल्याण को लेकर कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार पर कार्य करते हुए भारत को परम वैभव पहुंचाने हेतु कार्य कर रहे हैं। इन कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका पर जनप्रतिनिधियों को इस लाभ को पहुंचाने का आह्वान किया। वही 10 में सत्र का प्रशिक्षण प्रदेश के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी जी 11 वें सत्र का प्रशिक्षण अखिलेश जी प्रदेश प्रवक्ता व 12 मई सत्र का प्रशिक्षण भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधान पार्षद देवेश कुमार ने क्रमश: आज के युगांतरी परिवर्तन, व्यक्तित्व का विकास पर प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
आज के इस जिला के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन, शशिकांत आनंद मणि प्रसाद सिंह,, प्रोफेसर शील कुमार राय, डॉ तरुण कुमार, विमला सिंह, जिला महामंत्री, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, सुनील राय, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, अनीश राज, ठाकुर संग्राम सिंह, अभय प्रकाश,अमृत कुमार चौधरी, विमला सिंह,विजय शंकर ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी दीपक मंडल, अमित सिंह प्रदीप शिवे, शिव शंकर चौधरी, राम याद शांन्डिल,नवल झा, सत्येंद्र सिंह, गीतांजलि, दिनेश बाजपेई, राजू पटेल, सूर्य शेखर मंडल, ठाकुर संग्राम सिंह, अभय प्रकाश, पलटन राम, नीरज चौधरी, जय प्रकाश राय, कैप्टन कमलेश सहनी, सिकंदर आलम, प्रोफेसर सीता सिन्हा, रामबालक पासवान, शशिधर झा, दिनेश झा सहित लगभग 400 प्रतिनिधियों ने आज के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।
