मुजफ्फरपुर। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सेंटअप परीक्षा पिछले माह 12 से 20 नवंबर तक ली गई थी,

लेकिन जिले के 16 ऐसे भी विद्यालय है जिन्होंने परीक्षाफल की हार्ड एवं साफ्ट कॉपी एक महीने बाद भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास नहीं भेजा है।
इसको लेकर राज्य परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक ने कड़ी नाराजगी जताई है। डीईओ को पत्र लिखा है। 22 दिसंबर तक हर हाल में समिति कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
ऐसा नहीं करने पर संबंधित विद्यालयों के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र समिति के पोर्टल पर निर्गत किया जा सकेगा।
यदि ससमय वांछित सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित विद्यालयों के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र समिति के पोर्टल पर निर्गत नहीं किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी।



