मुजफ्फरपुर : बच्चे ने अपने कौशल से ई-स्कूटी बनाकर मां को किया गिफ्ट

मुजफ्फरपुर। यदि हौसला बुलंद हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। इसी को चरितार्थ करते हुए मुजफ्फपुर के मूल निवासी 15 वर्षीय राजन ने अपने कौशल से मां को ईलेक्ट्रिक स्कूली बनाकर दी है।

बताया जाता है कि राजन इससे पूर्व भी अपने पिता के लिए ई-बुलेट बना चुके है। अभी राजन दिल्ली के सुभाष नगर स्थित सर्वोदय स्कूल में 9 वीं कक्षा के छात्र है।

राजन पढ़ाई जारी रखते हुए ई-स्कूली बनाकर मां को गिफ्ट की है। राजन के परिवार रोजी-रोटी की तलाश में कुछ साल पहले दिल्ली आकर बस गए। महज 3 दिन में 35 हजार रुपये के खर्च में ई-स्कूटी तैयार की।

इसमें चार बैटरी लगाई गई हैं। एक बार चार्ज करने पर ये स्कूटी 70-80 किलोमीटर तक चल सकती है। इसे फुल चार्ज करने में ढाई घंटे का वक्त लगता है। राजन ने पेट्रोल वाली एक पुरानी स्कूटी को ई-स्कूटी में तब्दील किया है.

राजन को कबाड़ से काम की चीजें बनाने का शौक है. इसी साल उन्होंने अपने पिता के लिए एक ई-बुलेट तैयार की थी। महज 45 हजार रुपये की लागत में राजन ने इलेक्ट्रिक बुलेट बनाई। इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर तक चला सकते है।

हालांकि, उस प्रोजेक्ट में राजन को 3 महीने का वक्त लगा था। इस कारनामे के बाद बॉलीवुड अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद ने उनसे लाइव बातचीत की थी। वे सोनू सूद से ई-कार बनाने का वादा भी कर चुके है।

राजन फिलहाल इंजन की गर्मी से गाड़ी की बैटरी चार्ज करने की तकनीक विकसित करने पर काम कर रहे हैं

उनका कहना है कि इससे बिजली की बचत होगी और बार-बार चार्ज करने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। हालांकि फंड के अभाव में उनकी ये रिसर्च में देरी हो रही है। उनके पिता और स्कूल के शिक्षक भी इस काम में उनका सहयोग कर रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.