मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सेक्सोफोन वादक गोपाल वर्मा की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मुजफ्फरपुर। शहर के माड़ीपुर स्थित सिमना होटल इंटरनेशल में बिहार भक्ति आंदोलन की ओर से प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और सेक्सोफोन वादक गोपाल वर्मा की की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक आनंद कुमार उर्फ सोनू सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने सेक्सोफोन वादक गोपाल वर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सांसद अजय निषाद ने कहा कि संस्कृतिकर्मी गोपाल वर्मा को भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर उत्तर बिहार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जुनैद खान, कांटी विधायक इजराइल मंसूरी, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.