मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सुस्ता रामदयालु जिला कार्यालय में बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसेबिलिटी पीडब्ल्यूडी संघ के कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी लालू तुरहा की अध्यक्षता और तकनीकी सहायक सह कनीय अभियंता रीमा कुमारी के द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया।
इसमें अध्यक्ष पद पर सुमित कुमार, सचिव पद पर अभय कुमार, जिला डीपीओ सदस्य (सलाहकार) सह मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक श्री संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्री कुमार आदित्य, जिला संयुक्त सचिव चंदन कुमार देवराज,
जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सह प्रधानाध्यापक मीना देवी, जिला रोजगार नियोजन सह निगरानी प्रभारी अरुण कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी मोहम्मद अफताब, जिला खेलकूद प्रभारी उज्जवल कुमार, जिला आरटीआई प्रभारी विश्वास राज, इन सभी सदस्यों का चयन पीडब्ल्यूडी संघ जिला मुजफ्फरपुर के लिए किया गया है।
जिसमें दिव्यांगों से संबंधित मिलने वाली सारी सुविधाएं जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
वहीं उनके लिए पीडब्ल्यूडी संघ मुजफ्फरपुर के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पूर्वी अनुमंडल एवं पश्चिमी अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर तक बिहार पीडब्ल्यूडी संघ बनाने पर जोर दिया गया। और सभी दिव्यांगजनों को सारी सुविधाएं देने के बारे में चर्चा की गई।

