समस्तीपुर : भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

समस्तीपुर। शहर के हिमगिरी उत्सव पैलेस में चले रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण के रूप में भाजपा प्रदेश के नेता राजीव रंजन व प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक ने प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश संयोजक सचिंद्र प्रसाद सिंह शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। समापन सत्र की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिधर झा व संचालन जिला के महामंत्री राजीव कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ मंचासीन सभी जिला के वरिष्ठ नेताओं को अंग वस्त्र व मिथिला का पाग पहनाकर अभिनंदन किया गया।

भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य पर प्रदेश संयोजक सचिंद्र प्रसाद ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत को सामरिक दृष्टिकोण से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के अग्रणी देश अमेरिया, रूस, चीन, इग्लैंड, फ्रांस, इजराइल के समकक्ष मजबूती के साथ खड़ा किए है।

पहले के कांग्रेस सरकार के द्वारा सामरिक दृष्टिकोण से हथियार सहित अन्य सामानों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था। मगर वर्तमान में मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और कार्य के बदौलत सैनिकों के आवश्यक साजो-सामान का निर्माण कर उन्हें उचित सम्मान देने का काम कर रहा है। वही सामरिक दृष्टिकोण से आयुध हथियार की जैसा आप आपूर्ति कर रहे हैं, जबकि दूसरे देशों में उसका निर्यात करने का भी काम कर रही है।

भाजपा स्थापना काल से ही भारत को सामरिक दृष्टिकोण से दुनिया में अग्रणी देश बनाने के लिए कृत संकल्पित रहा है। इंदौर के जनसंघ के 1964 ईस्वी में राजनीतिक प्रस्ताव में देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए दुनिया को भारत के बढ़ सामरिक संपन्नता का परिचय दिलाए।

बीच के 10 साल के कालखंड में मनमोहन की सरकार मौन होकर भ्रष्टाचार के माध्यम से कांग्रेसियों के हाथ देश को लूटने का काम किया। वही सैनिकों के मनोबल को भी गिराने का काम किया। लेकिन 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों का सम्मान, मनोबल, सुख सुविधा बढ़ाते हुए दुश्मन राष्ट्र के द्वारा सैनिकों पर आक्रमण करने पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक व चीन के साथ ही डोकलाम में भी चीन को डोकलाम में पीछे धकेलने का काम हमारे सैनिकों ने किया।

मौके पर शशिकांत आनंद, रसरा के विधायक वीरेंद्र पासवान, राम सुमिरन सिंह, डॉ तरुण कुमार, नीलम सहनी, विमला सिंह,नंदकिशोर अग्रवाल, कैप्टन कमलेश सहनी, मणि प्रसाद सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव यादव, पलटन राम, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील राय, राकेश राज, अशोक चौधरी, राम याद शांन्डिल, अशोक निषाद, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, अनीश राज, मीडिया प्रभारी दीपक मंडल, अमित सिंह, ठाकुर संग्राम सिंह, आदित्य प्रकाश, गीतांजलि, जगदेव राम, शंभू प्रसाद साह, कृष्ण मोहन गुप्ता, अमृत चौधरी, अभय प्रकाश, राहुल कुमार, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण बालक, मोहन पटवा, दिनेश झा, बैजनाथ झा, सिकंदर आलम, प्रोफेसर शील कुमार राय, संजीत अग्रवाल, शशिधर झा सहित लगभग 400 प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लिया। भाजपा समस्तीपुर जिला की ओर से सभी लोगों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.