मौसम का मिजाज, जल्द बढ़ेगी कंपकंपी

बढ़ते ठण्ड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से ठंडक लिये मैदानी इलाकों तक पहुंची उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने बिहार में कंपकंपी ला दी है। पिछले 24 घंटों में मौसम के इस बदलाव से राज्य के कई शहरों का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक गिरा है।Freezing winds grip Karachi as winter cold intensifies

बिहार के 20 शहरों का न्यूनतम पारा दस डिग्री से भी नीचे आ गया। उत्तर और दक्षिण बिहार, कोसी क्षेत्र के सभी प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में भी भारी कमी की वजह से दिन में भी कनकनी रही।

पटना में न्यूनतम पारे में पिछले 24 घंटों में 6.6 डिग्री तक की गिरावट आई और रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन हो गया। राजधानी का न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री पर आ गया। गया राज्य में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री तक आ गया।

भागलपुर, पूर्णिया में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान दस डिग्री दर्ज किया गया। पटना में दिन में भी तेज हवाओं का असर रहा और अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading