मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला में रविवार को शहर के कोने-कोने से लोग शिरकत कर अलग-अलग के तरह के झूलों का आनंद उठाया।
इस दौरान मेले में लोगों ने डिजाइनर वाले ऊनी गर्म कपड़े, कई प्रकार के आचार और खेल के उपकरणों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा मेले में मौत का कुंआ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
लकडॉउन के बाद लोगों की भीड़ देखकर कलाकारों और दुकानदारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं बच्चों और उनके अभिभावकों ने मेले में बढ़चढ़ कर झूलों का लुफ्त उठाया।
वहीं बच्चों के अभिभावकों ने मेले में लगे स्टॉल पर से घर की जरूरतों का मनपसंद सामानों की भी जमकर खरीदारी की। मेला के आयोजक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मेले में प्रवेश शुल्क 10 रुपए रखा गया है।
जिसमें मॉस्क और सेनेटाइजर की सुविधा भी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना के सारे नियमों का पालन किया जा रहा है। शहर के आसपास और दूर-दराज के लोग भी आकर मेला का आनंद उठा सकते है।
प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेला का आयोजन किया गया है। इसमें लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।
मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मेले में विशाल डायनासोर झूलों का संग्रह, मारूती सर्कस, ब्रेक डांस, टावर झूला, वाटर वोटिंग, मिक्की माउस सहित अन्य तरह के मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध कराया गया है।
मेले में लोगों ने बताया कि कई दिनों बाद इस तरह का विशाल मेले का आयोजन शहर में हुआ है। जिससे वह बहुत खुश और उत्साहित है।



