मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के प्रांगण में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से व्यापारियों और उद्यमियों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में व्यापारियों और उद्यमियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बैंक की ओर से इस पहल से व्यापारी वर्ग काफी उत्साहित और प्रभावित थे।
इस सम्मेलन में श्याम सुंदर भिमसेरिया, पुरूषोत्तमलाल पोद्दार और सज्जन शर्मा सहित कई उद्यमियों ने अपने विचार व्यक्त कर बैंक की ओर से इस पहल की सराहना की गई।
बैंक के आंचलिक कार्यालय रांची से आए शशिकान्त प्रसाद ने चल रहे कम्पेन की जानकारी दी। वहीं सभी व्यापारियों को बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
समस्तीपुर क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख धमेंद्र राजोरिया ने बैंक के तमाम उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी व्यापारी वर्ग को बैंक से जुड़ने एवं उसकी सुविधाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।
क्षेत्र प्रमुख ने व्यापारी वर्ग को यह भी जानकारी दी कि एमएसएमई फैस्टिव बोनेन्जा में बैंक को अभी तक 15 हजार करोड़ की लीड मिली है।
इस अवसर पर अंजनी कुमार, मुख्य प्रबंधक रिजनल ऑफिस समस्तीपुर, रवि कुमार सरल प्रमुख मुजफ्फरपुर, सुजीत कुमार मुख्य प्रबन्धक, समस्तीपुर, शत्रुधन प्रसाद शाखा प्रबंधक मुजफ्फरपुर एवं अन्य शाखा प्रबंधक मुजफ्फरपुर क्षेत्र के उपस्थित थे।





