मुजफ्फरपुर : कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

मुजफ्फरपुर : कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन दर्जनों ट्रेनें घंटों विलंब से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच रही है।

इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें लेट से पहुंची।

विलंब रहनेवाली ट्रेनों में नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा-पाटलिपुत्र एक घंटा, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे,

बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस दो घंटे, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची।

परिचालन विभाग की ओर से बताया गया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम की गई है। इसके कारण ट्रेन विलंब से चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading