समस्तीपुर: भाजपा ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

समस्तीपुर। हरपुर एलौथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा और संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने की।

इस मौके पर जिला के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. हरिओम शाही के असमायिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रतिभा के धनी जिला के वरीय उपाध्यक्ष डॉ.हरिओम शाही के असामायिक निधन से पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल और दुखी है।

भाजपा परिवार में उनके निधन से जो रिक्तता बनी है लंबे समय तक पूरा नहीं किया जा सकता। वे अपने प्रतिभा के बदौलत सभी के दिलों में हमेंशा राज करते रहेंगे।

इस दौरान सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

वहीं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

मौके पर भाजपा नेता प्रोफेसर शील कुमार राय, शशिकांत आनंद, डॉ. तरुण कुमार, नंदकिशोर अग्रवाल, डॉ. उमेश कुमार चौधरी, ब्रह्मदेव यादव, विमला सिंह, रामबालक पासवान, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, सुनील कुमार राय, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडेय, विजय शंकर ठाकुर, ठाकुर संग्राम सिंह, डॉक्टर यूएस झा, अमृत कुमार चौधरी, नंदकिशोर सिंह, माला शर्मा, प्रवीण सिंह, चेतन मिश्रा, जगदेव राम, नीरज चौधरी, संतोष कुमार, वासुकी प्रसाद सिंह, राजेश चौधरी, रविन्द्र कुमार सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading