अमिताभ बच्चन की 11 फिल्मों के तमिल रीमेक में रजनीकांत में किया लीड राेल

बॉलीवुड डेस्क. सुपरस्टार रजनीकांत 68 साल के हो गए हैं। 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में जन्में रजनीकांत को रियल रीमेक किंग के नाम से जाना जाता है। रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की 11 सुपरहिट फिल्मों के तमिल रीमेक में काम किया है। साथ ही वे कई हिन्दी फिल्मों में भी अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। 

रजनीकांत की रीमेक जर्नी

दीवार का रीमेक “थी”

1975 में आई अमिताभ की फिल्म दीवार की रीमेक बनी “थी” टाईटल से। इसमें रजनीकांत ने अमिताभ वाला रोल निभाया था। वहीं उनके साथ शशि कपूर वाले रोल में थे एक्टर सुमन। 

डॉन की रीमेक बिल्ला

1978 में अमिताभ की सुपरहिट फिल्म आई थी डॉन। इस फिल्म का रीमेक बनी थी बिल्ला। इस फिल्म के तेलुगु रीमेक में बाहुबली फेम प्रभास भी काम कर चुके हैं। तमिल में अजीथ को लेकर एक बार और रीमेक किया गया। लेकिन सबसे पहले थलाइवा ही फिल्म में नजर आए। 

खुद्दार से बनाई पदिकथावन

1982 में आई अमिताभ, विनाेद मेहरा और परवीन बॉबी की फिल्म खुद्दार तमिल में 1985 में पदिकथावन टाईटल से बनाई गई। जिसमें एक बार फिर से रजनीकांत ने अमिताभ वाला रोल निभाया। रजनीकांत के साथ फिल्म में शिवाजी गणेशन भी नजर अाए थे। 

मर्द के बाद बनाई मावीरन

मनमोहन देसाई के निर्देशन में 1985 में बनी फिल्म मर्द का रीमेक 1986 में बना मावीरन के नाम से। फिल्म में अमृता सिंह का रोल तमिल एक्ट्रेस अंबिका ने निभाया। जबकि अमिताभ का रोल हमेशा की तरह रजनीकांत ने ही किया। लेकिन ये अमिताभ की फिल्म की तरह सफल नहीं रही। 

त्रिशूल की रीमेक थी मिस्टर भारत

1978 में अमिताभ की फिल्म आई थी त्रिशूल। 1985 में इसका तमिल रीमेक बना मिस्टर भारत टाईटल के साथ। फिल्म में बाहुबली फेम कटप्पा ने संजीव कुमार वाला रोल प्ले किया था। यह फिल्म साउथ में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

धर्माथिन थलाइवन यानी कस्में-वादे

1978 में राखी गुलजार, रणधीर कपूर और नीतू सिंह के साथ आई अमिताभ की फिल्म तमिल में धर्माथिन थलाइवन इस लिस्ट की एक और फिल्म है। इसमें रजनीकांत के साथ प्रभु, सुहासिनी मणिरत्नम और खुशबू लीड रोल में नजर आए थे। 

लावारिस से बनी पनाक्करन

1981 में अमिताभ की फिल्म आई थी लावरिस। इस फिल्म का तमिल रीमेक बना था पनाक्करन के नाम से। पनाक्करण 1990 में बनाई गई। जिसमें साउथ एक्ट्रेस गौतमी ने जीनत अमान वाला रोल निभाया था। रजनीकांत को इस फिल्म में भी बेहद पसंद किया गया था। 

राम रॉबर्ट रहीम और शंकर सलीम सिमोन

1978 में मनमोहन देसाई की ही फिल्म अमर अकबर एंथोनी की रीमेक तमिल और तेलुगु में दो बार बनाई गई। इन फिल्मों में अमिताभ वाला रोल रजनीकांत ने ही निभाया। दोनों फिल्मों का टाइटल राम रॉबर्ट रहीम और शंकर सलीम सिमोन रखा गया था। 

खून पसीना से बनाई शिवा

1977 में अमिताभ की फिल्म आई थी खून पसीना। इसके करीब 12 साल बाद रजनीकांत खून-पसीना का रीमेक लेकर आए शिवा के तौर पर। फिल्म में रजनीकांत के साथ रघुवरन भी लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म रजनीकांत के लिए जयादा कमाल नहीं कर पाई थी। 

मजबूर से बना दी नान वजावईप्पन

1974 में रिलीज हुई मजबूर के बाद 1979 में फिल्म तमिल में आई। जिसमें रजनीकांत एक बार फिर अमिताभ बवाले रोल ेमं नजर आए। इस फिल्म में भी रजनीकांत के साथ शिवाजी गणेशन लीड रोल में थे। 

नमक हलाल की कॉमेडी वेलाइक्करन में

1982 में प्रकाश मेहरा ने फिल्म बनाई नमक हलाल। बाद में यही फिल्म वेलाइक्करन के रूप में सामने आई हालांकि कुछ बदलावों के साथ। इस फिल्म में शरथ बाबू और अमाला भी नजर आए थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.