मुजफ्फरपुर : नव वर्ष पर सार्वजनिक स्थलों पर होगी चौकसी, जाने विस्तार से जानकारी

मुजफ्फरपुर। नव वर्ष को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बरती जाएगी। इस दौरान धार्मिक स्थलों, पार्क, मॉल, सिनेमाघरों में लोगों को भीड़ को देखते हुए विशेष सर्तकता बरती जाएगी।

 

बाबा गरीबनाथ मंदिर में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग सेवा दलों के तीन सौ स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा।

पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की भी तैनाती रहेगी। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक के अनुसार मंदिर में बाबा की विशेष पूजा और महाआरती की जाएगी।

लोगों को मास्क लगाकर ही आने की अपील की गई है। इस बार जुब्बा सहनी पार्क नहीं खुलने के कारण लोगों को निराशा हाथ लगेगी। नववर्ष पर यहां लोगों की भीड़ होती थी।

इस बार शहर के राजेंद्र शिशु विहार, भारत माता नमन स्थल और जार्ज फर्नांडिस पार्क लोगों के लिए खुला रहेगा। पार्क और माल में भी लोगों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे है।

इसके अलावा विभिन्न ड्रेस के शोरूम में एक की खरीदारी पर एक कपड़ा, माल में भी बाइ वन गेट टू सहित अन्य ऑफर भी दिए जा रहे है। सिनेमा हॉल में दर्शकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर कैशबैक दिए जा रहे है। वहीं नववर्ष पर सिनेमा हॉल को सजाने की तैयारी है।

जबकि नववर्ष के दिन होटल में खाने और गीत-संगीत संग मस्ती करने को युवाओं की भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखते हुए कई होटलों में अग्रिम बुकिंग शुरू की गई है। पहले बुकिंग करने पर छूट भी दिया जा रहा है। वहीं रेस्टोरेंट और फूड प्लाजा में भी अग्रिम बुकिंग चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading