मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में सेंट्रल टीम पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता, उसके संचालन करने के तौर-तरीके और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति संबंधित जानकारी ली।
इसके अलावा बच्चों के लिए 100 बेड के विशेष वार्ड का भी निरीक्षण किया। बेड, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटीलेटर आदि की जानकारी ली।
केंद्रीय टीम में पांच सदस्यीय टीम थी। जो तत्काल बिहार में ही रूकेगी। मालूम हो कि एसकेएमसीएच में तीन ऑक्सीजन प्लांट चालू है।
एसकेएससीएच के अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा के अनुसार टीम सदस्यों ने तैयारी का जायजा लिया।
यहां पर अब तीन प्लांट में क्रमश: दो हजार एलपीए, 280 एलपीए और 20 हजार एलपीए उत्पादन होगी।




