मुजफ्फरपुर : प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर में नोडल डिलीवरी सेंटर का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर में नोडल डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार परिमंडल पटना कर्नल जलेश्वर कहॅर ने फीता काटकर नोडल डिलीवरी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस नोडल डिलीवरी सेंटर से स्पीड पोस्ट पार्सल, आधा किलो से ज्यादा वजल के स्पीड पोस्ट, बड़े आकार की वस्तुओं का वितरण होगा।

इस सेंटर का उद्देश्य शहरों में एक ही केंद्रीय स्थान से प्रत्येक जगह वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित करना है। इस मौके पर डाक के अधिकारी, कर्मचारी सहित उपभोक्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.