बिहार : 3 जनवरी से राज्य में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में जिले के विभिन्न विद्यालयों में टीकाकरण हो रहा। आज राजकीयकृत तिरुहुत एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर मैं 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाया गया।

बच्चों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका लगवाने को लेकर काफी उत्साहित है। विद्यालय में कोरोना के सभी बिंदुओं पर ध्यान रखा गया था। सोशल डेसटेन्सिंग के साथ-साथ बच्चे मास्क पहने भी नजर आए।

बीते दिन जिले में कोरोना से कुल 240 लोग संक्रमित पाए गए है। आय दिन राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। खबर आई है की मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए है।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कोरोना को हल्के में न लें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, मास्क पहने कोरोना से बचे।