छपरा : छपरा जिला प्रशासन ने पांच लोगों की मौ’त की पुष्टि की है लेकिन अब यह आंकड़ा 14 के पास पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे के अंदर नौ और लोगों की मौत हो गई है।

मढ़ौरा में दो दिनों के अंदर चार, मकेर में दो और अमनौर में दो लोगों की मौ’त गुरुवार को होने के बाद मृ’तकों की संख्या 14 हो गई है। सभी 14 मौ’तें तीन दिनों के अंदर हुई हैं, जबकि एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी चली गयी है।

पिछले तीन दिनों से सं’दिग्ध परिस्थिति में हो रही मौतों में से अधिकतर शवों का दा’ह सं’स्कार कर दिया गया है। गुरुवार को डीएम राजेश मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कहा कि घटना में श’राब से मौ’त से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जिन लोगों की मौ’त हुई है उनके परिजन अब घर से श’राब की बोतले दिखा रहे हैं जिसे पीकर उनके परिजनों की मौ’त हुई है। और भी जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनके घरों में लोग श’राब दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे पीकर उनके परिजनों की मौ’त हुई है।

अपने सुहाग गवां चुकी इन सभी विधवाओं की एक ही कहानी है कि श’राब ने ही इनकी सुहाग को छीन लिया। मृ’तक की पत्नी का कहना है कि उनके गांव में नजदीकी दुकान से श’राब पीकर 5 लोग पहुंचे थे उन सबकी मौ’त हो गई। छपरा में लगातार हो रही मौ’तों के बाद अब विपक्ष सरकार पर हमलावर दिख रहा है।

इस मामले में सारण की डीएम राजेश मीणा का कहना है कि प्रशासन इस मामले में का’र्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि श’राब से मौ’त की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, हालांकि पो’स्टमार्टम रि’पोर्ट में ऐसी कोई बात नजर नहीं आ रही है। इस मामले में एसपी ने भी कार्रवाई करते हुए मकर के थानाध्यक्ष को स’स्पेंड और चौकीदार को नि’लंबित कर हिरासत में ले लिया है।