पटना : शादी विवाह के सीजन में बाजार आने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कम्युनिटी हॉल, बैंक्वेट हॉल, होटल सहित अन्य शादी समारोह स्थलों और वाहनों में कोरोना नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रमंडलीय आयुक्त पटना कुमार रवि ने प्रमंडल के सभी जिलों के डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की।
जिलावार समीक्षा में पाया गया कि मास्क का अनिवार्य प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए सभी जिलों में धावा दल काम कर रहे हैं। मास्क जांच के लिए धावा दल बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि 19 जनवरी तक 29,877 लोगों से 2257680 रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहनों की जांच के क्रम में अब तक 33,68,675 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं,। 74 वाहनों को जब्त किया गया है।
प्रमंडलीय आयुक्त के अनुसार सावधानी ही बचाव है। इसलिए लोगों को सजग रहने, सतर्क रहने तथा सावधान रहने के साथ पैनिक नहीं करने संबंधी जागरूकता चलाने का निर्देश दिया।
मास्क जांच के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि वर्तमान दौर में लोगों को संक्रमण से बचाव किया जा सके। बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सासाराम, कैमूर, के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।


