पटना। कड़ाके की ठंड और कोहरे का आम जनजीवन पर भारी असर पड़ा है।
अगले दो तीन दिनों में बारिश और ओला गिरने के आसार जताए गए हैं। पटना में सुबह में दृश्यता लगातार घटती जा रही है और विमान सेवाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
इसके कारण विमानों की आवाजाही हर दिन प्रभावित हो रही है। कोहरे की वजह से गुरुवार दोपहर 11 बजे के बाद तक दृश्यता काफी कम रही।
पटना में पहला विमान दो घंटे सात मिनट की देरी से 11 बजे के बाद उतरा। राजधानी में साढ़े ग्यारह बजे तक मात्र आठ सौ मीटर की दृश्यता रहने से विमानों का परिचालन लड़खड़ा गया।
पटना आने जाने वाले दस विमान रद्द हो गये, जबकि 13 जोड़ी विमान लेट रहे। यात्रियों को ठंड में भारी कठिनाई हुई।




