मुजफ्फरपुर : ठंड और कोरोना से बचाव के लिए सफाईकर्मियों के बीच कम्बल व मास्क का हुआ वितरण

मुजफ्फरपुर। पुरानी गुदरी बहलखाना रोड स्थित कार्यालय में एक प्रयास मंच की ओर से ठंड और कोरोना से बचाव के लिए नगर निगम सफाईकर्मियों के बीच कम्बल और मास्क का वितरण किया गया।

मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि ठंड में जहां हम लोग अपने घर में रहते है वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम सफाईकर्मी अपने घर से बाहर निकल कर मोहल्ले व सड़क की सफाई करते हैं ताकि हम सभी लोग स्वच्छ और स्वस्थ रह सके।

मुजफ्फरपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हमलोगों को भी आगे आकर नगर निगम कर्मचारी का साथ देना होगा।

तब जाकर अपना शहर स्वच्छ व सुंदर बनेगा। तब जाकर शहर स्मार्ट सिटी बनेगा। कोरोना संक्रमण में भी इन सफाईकर्मी का बहुत बड़ा योगदान है।

ऐसे में सफाई कर्मी को समय-समय पर सम्मान करना चाहिए ताकि इनका हौसला बढ़े और ये लोग और अच्छा कार्य कर सके।

इसी को देखते हुए मंच के द्वारा वार्ड-39 में कार्यरत नगर निगम सफाईकर्मी के बीच कम्बल और मास्क वितरण कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में भोला महतो, रोहित महतो, श्रवण महतो, आदित्य नागवंशी, ध्रुव महतो, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.