मुजफ्फरपुर। बीबी कॉलेजिएट पंप बंद होने के कारण कई इलाकों में पानी किल्लत की हो गई।
बताया जा रहा है कि तिलक मैदान रोड व उसके आसपास के इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा।
नगर निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम सुबह से पाइप बदलने के कार्य में जुट गई। मेंटेनेंस को लेकर बीबी कॉलेजिएट स्थित पंप को बंद कर दिया गया, ताकि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी का बहाव रुक सके।
पंप बंद होने से मोतीझील, जवाहरलाल रोड व कल्याणी चौक के आसपास करीब 15 हजार लोगों को दिनभर पानी संकट का सामना करना पड़ा।




