मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र का बिजली सिस्टम जुड़ेगा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्र के बिजली सिस्टम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। यह स्मार्ट सिटी के तहत होगा।

बिजली बिल संबंधी जानकारी और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आईसीसीसी के बीच की कड़ी का काम करेगी।

बताया जाता है कि शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड व बिजली विभाग के बीच इस व्यवस्था को लेकर सहमति बन गई है।

स्मार्ट सिटी की ओर से बिजली विभाग से डाटा मांगा गया है। मामले में शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार के अनुसार उपभोक्ता व शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था से जुड़े सभी इनपुट को तैयार किया जा रहा है,

जिसे एजेंसी को जल्द ही सौंप दिया जाएगा। बता दें कि पहले से ट्रैफिक नियंत्रण, क्राइम कंट्रोल, फायर ब्रिगेड की सुविधा समेत अन्य सिस्टम का नियंत्रण आईसीसीसी से होना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading