कोरोना गाइडलाइन : शादी से तीन दिन पहले देनी होगी थाने में सूचना

बिहार : बढ़ते कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के तहत विवाह की सूचना स्थानीय थाने को कम से कम तीन दिन पहले देनी है।

Matrimony | Drupal.org

यह व्यवस्था पहले से लागू है पर इसके लिए कोई तया फॉर्मेट नहीं था। गृह विभाग ने शुक्रवार को विवाह संबंधी सूचना देने के लिए तय फॉर्मेट जारी कर दिया। इसके तहत विवाह संबंधी सूचना में वर-वधू के नाम के साथ उनका पता भी दर्ज करना होगा।

विवाह संबंधी सूचना दिए जाने के लिए गृह विभाग द्वारा जारी तय फॉर्मेट सभी जिलों के डीएम और एसपी को शुक्रवार को भेज दिया गया। फार्मेट के तहत सबसे पहले दूल्हे का नाम लिखना होगा। इसके बाद पता और फिर माता-पिता के नाम देने होंगे। इसी तरह दुल्हन के भी नाम-पता और माता-पिता के नाम बताने होंगे। वैवाहिक स्थल की विवरणी और तारीख लिखनी होगी।

आवेदन के फॉर्मेट में यह भी लिखा होगा कि विवाह के लिए न तो दहेज लिया गया न दिया गया है, बाल विवाह निषेध अधिनियम का उल्लंघन नहीं हो रहा और इसमें कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन किया जा रहा है। गृह विभाग ने इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading