पटना : घटना पटना से सामने आई है जहां ”हमलोग बिहारशरीफ से आए हैं, झुमका निकालिए”। इतना कहने के कुछ ही सेकेंड बाद अपराधियों ने दुकानदार संजीव और उनके बेटे पर पि’स्टल तान दी। यह देख संजीव के पैरों तले जमीन खिसक गयी।

संजीव ने बताया कि पहले दो अपराधी दुकान में आये। इसके बाद दो और लु’टेरे घु’स गये। अ’पराधी जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कह रहे थे।

यह सब सुनकर जेवर व्यवसायी के बेटे यश ने अ’पराधियों का विरोध किया तो लुटेरे ने उस पर गो’ली चला दी। इस दौरान यश बाल-बाल बच गया। गो’ली उसके सिर के बगल से निकलकर दीवार पर ट’करा गयी।

इसके बाद दुकानदार व उनके कर्मी पीछे हट गये। 15 से 20 मिनट में ही लुटेरों ने पूरे दुकान को खाली कर दिया। बैग में जेवरात भरकर वे उसे अपने साथ ले गये।
एसएस ज्वेलर्स में लूटपाट करने आये चारों अपराधी हथियार से लैस थे। अ’पराधियों ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। लुटेरों को देख न कोई बाहर जा सका और न ही किसी ने शोर-शराबा किया। अ’पराधियों के जाने के बाद दुकानदार व उनके कर्मी बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि लुटेरे आराम से दुकान के नीचे उतरे लेकिन बाइक पर बैठते ही उन्होंने तेजी से भागना शुरू कर दिया।
