पटना : दो लाख, एक बाइक द’हेज़ के लिए विवाहिता की ह’त्या

पटना : चंद पैसों के लिए ख़त्म होती इंसानियत, द’हेज लोभियों ने महज एक बाइक और दो लाख रुपए की खातिर विवाहिता की ह’त्या कर दी। घटना पटना के धनरुआ थाने के रेढबिगहा मठ की है। जहां गुरुवार की रात महिला के पति व ससुराल वालों ने गले में फं’दा डा’ल कर विवाहिता को मौ’त के घाट उतार दिया। आनन-फानन में ला’श को ठिकाने लगाते हुए मृ’तका के परिजनों ने ससुराल वालों को देख लिया।

गले में लपेट लिया था फांसी का फंदा, फिर हुआ कुछ ऐसा - the hanging was  hanging in the neck then something

उसके बाद ससुराल वाले मौके से श’व को छोड़ फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को बरामद कर थाने ले आयी और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार की सुबह पो’स्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेज दिया।

आरोप है कि पति व उसके परिजनों ने व्यवसाय शुरू करने के लिये आरती को मायके से दो लाख रुपये व एक बाइक मांग कर लाने का दबाव बना रहे थे, लेकिन आरती के मायके वालों ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने की वजह से उनके द्वारा मांगी गयी रकम व बाइक देने में असमर्थता जता दी थी।

आरोप है कि इससे नाराज पति व उसके परिजनों ने बीते गुरुवार की रात आरती के गले में फंदा डाल उसकी ह’त्या कर दी। मृ’तका के पिता ने बताया कि आरती की शादी गोपाल चौधरी के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

इधर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मृ’तका के पिता द्वारा दिये गये आवेदन पर केस द’र्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading