मुजफ्फरपुर। बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके आए दिन शराब की बड़ी खेप बरामद होती है। वहीं उत्पाद विभाग की बात करें तो लगातार शराब और शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर तत्पर है।
यही वजह है कि आए दिन शराब की बड़ी खेप को उत्पाद विभाग के द्वारा जप्त की जा रही है। इसी कड़ी में उत्पादन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप में गांव में कुछ अवैध शराब का भंडारण कर शराब का कारोबार कर रहे है।
सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने उत्पाद सब-इंस्पेक्टर मनोज देव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जो टीम उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी की।
जहां से अवैध शराब के करीब 55 कॉर्टन बरामद किया गया है। वहीं टीम ने एक कारोबारी को भी गि’रफ्तार किया है, जिससे पू’छताछ की जा रही है।
वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप गांव में छा’पेमारी कर एक घर से 55 कॉर्टन अवैध विदेशी शराब बरामद किया है।
साथ ही एक कारोबारी को भी धर द’बोचा गया है। जिससे पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरामद शराब की कीमत लाखों में बताई गई है।


