मुजफ्फरपुर। बेला थाने की पुलिस द्वारा गि’रफ्तार तीन शा’तिर बदमा’शों ने पूछताछ में गई साथियों के नाम पर ठिका’नों के बारे में जानकारी दी है।
इसके आधार पर बेला थाने की पुलिस ने कांटी, मोतीपुर सहित शहर के कई स्थानों पर छा’पेमारी की।

हालांकि, और किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है। मालूम हो कि गुरुवार की रात बेला थाना क्षेत्र के इमली चौक से बेला रोड के बीच में एक गुमटी का ताला तो’ड़ते हुए दो शा’तिरों को गश्ती पुलिस ने पकड़ा था।

पुलिस ने बाइक भी जब्त की थी। बताया जा रहा है कि जब्त बाइक चो’री की है। नंबर बदला हुआ था। इन दोनों से पूछताछ के बाद मोतीपुर से एक और आ’रोपित को पकड़ा गया था।
वहीं पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूर्वी चंपारण राजेपुर के अरविंद कुमार कुशवाहा, मोतीपुर माधोपुर के विजय सहनी और मिठनपुरा आरकेपुरम के राहुल कुमार को न्यायिक हि’रासत में भेज दिया गया है।
पूछताछ में बाइक, घरों व दुकान से चो’री की कई घ’टनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। कहा जा रहा है कि पूर्व में भी अरविंद व विजय मोतीपुर से जे’ल जा चुका है।
सभी के पूर्व के के’सों के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है, ताकि लंबित मामलों में रिमांड पर लेकर नकेल कसने की कवायद होगी।


