मुजफ्फरपुर: एसबीएस आईटी हॉस्पिटल में दीर्घायु भव: हेल्थ कार्ड का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के एसबीएस ऑइटी हॉस्पिटल में दीर्घायु भव: हेल्थ कार्ड का शुभारंभ किया गया। इस दीर्घायु भव: हेल्थ कार्ड के जरिये एसबीएस आईटी हॉस्पिटल में मरीजों को विशेष सुविधा दी जा रही है।

इस हेल्थ कार्ड के जरिये मरीज को इमरजेंसी केस में यदि हॉस्पिटल आते है तो उन्हें पहले एक घंटे का चार्ज नहीं लिया जाएगा। पहली ओपीडी सेवा मुफ्त में दी जाएगी। वहीं 20 फीसदी हॉस्पिटल बिल में छूट दी जाएगी।

इसके अलावा 10 फीसदी जांच में और पांच फीसदी दवा में छूट दी जाएगी। एसबीएस आईटी हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कमलेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आज हेल्थ कार्ड जारी किया गया है उसका नाम है दीर्घायु भव:।

जो इस को लेते है वह पूरा फैमिली कवर कर सकते है। इसमें विशेष पैकेज दिए जा रहे है। कार्ड के माध्यम से विशेष छूट दिया जा रहा है। डॉक्टर आरके श्रीवास्तव ने बताया समाज के सभी वर्गो के लोग चाहें अमीर हो या गरीब कार्ड का लाभ उठा सकते है।

हॉस्पिटल में विशेष छूट के साथ इलाज करा सकते है। इस मौके पर प्रकाश वर्धन, कमलेश कुमार मिश्रा, डॉक्टर अमृता प्रीतम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.