मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 38 वें मंच स्थापना उत्सव सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को केजरीवाल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह कर केजरीवाल रक्त कोष में जमा कराया गया।
मालूम हो कि मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा द्वारा मनाए जा रहे उत्सव सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिन शाखा अध्यक्ष राहुल नथानी व मंच सदस्यों द्वारा सिकंदरपुर स्थित श्री काली मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया।
दूसरे दिन शाखा द्वारा कांटी स्थित श्री कृष्ण गो सेवा आश्रम में गौ रक्षा के लिए गायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल दान किया गया। जबकि तीसरे दिन 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोरोना महामारी से बचाव हेतु कुल 70 बच्चों का टीकाकरण कराया गया।
इसी प्रकार चौथे दिन नई बाजार स्थित सब्जी मंडी में मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। पांचवें दिन सेवा सम्मान दिवस के अंतर्गत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया को अंग वस्त्र, फल की टोकरी एवं सेवा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना मापदंडों का विशेष ख्याल रखा गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राहुल नथानी, सचिव वरुण अग्रवाल, सूरज जालान पूर्व अध्यक्ष,संजय अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष,कृष्ण ड्रोलिया,आकाश कंदोई, आदित्य बंका, हरीश माखरिया,राहुल तुलस्यान,मयंक पोद्दार, राजीव नथानी, कौशलेंद्र नथानी, शुभम नथानी, सूरज कंदोई, प्रकाश तुलस्यान,यश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।


