बुधवार को जहां पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा था तो दूसरी और बिहार की राजधानी पटना के पास ही एक राजनेता कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आए।

अपने कारनामें से सुर्खियों में रहने वाले मनेर प्रखण्ड के खासपुर पंचायत की पूर्व मुखिया प्रियंका देवी और उनके पति राजद नेता जयकुमार निराला देर रात तक कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाकर बार बालाओं का नाच करवाते रहे। यही नहीं नेता जी और उनकी पत्नी ने भीड़ लगाकर नोट भी उड़ाया।

यह सब दिन के उजाले के साथ साथ रात के अंधेरे में भी चलता रहा लेकिन मनेर पुलिस के कानों तक जू नहीं रेंगी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कोविड 19 नियमों को ताख पर रखकर निराला ने अपने पंचायत वासियों के लिए बार बालाओं का डांस कार्यक्रम रखा था।

इस दौरान नेताजी खुद भी नोट उड़ाते भी नजर आए। आयोजन का नाम संस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया था लेकिन इसमें बार बालाओं का डर्टी डांस हुआ। अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगावाये गए तो साथ ही नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए पूर्व मुखिया भी ठुमके लगाने से नहीं चुके।
