मुजफ्फरपुर : युवा राजद प्रदेश सचिव ने किया ऐलान, जाने क्या कहा?

मुजफ्फरपुर। बिहार नगर पालिका कानून में संशोधन के बाद मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किये जाने के निर्णय के बाद सभी पार्टियों में जोड़तोड़ एवं गुणा भाग शुरू है। इसमें राजद भी पीछे नहीं है।

युवा राजद प्रदेश सचिव रतन कुमार चौधरी ने सिकंदरपुर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर पद पर लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कानून संशोधन से बिचौलियों को धक्का लगा है।

आगामी अप्रैल-मई में संभावित निगम चुनाव से पहले मेयर-उपमेयर चुनाव को लेकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उन्होंने नगर निगम चुनाव की नई व्यवस्था पर दो टूक कहा कि इस व्यवस्था से मेयर-उपमेयर बनाने के नाम पर धनबल और बाहुबल का दबदबा खत्म होगा और जनता सीधे अच्छे प्रत्याशियो का चयन कर सकेगी। जिसके माध्यम से नगर का समग्र विकास होगा।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर नगर निगम की मौजूदा वस्तुस्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार नगर पालिका कानून में संशोधन के बाद तथाकथित किंग मेकरों में हताशा है क्योंकि अब बॉर्डर पार कर पड़ोसी देशों के होटलों में पार्षदों को लामबंद नहीं किया जा सकेगा,

जिससे नगर निगम को अपनी जागीर समझने वाले कथित किंग मेकरों और पूंजीपतियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उनके नाम पर सहमति बन जाएगी और उम्मीद है कि नगरवासी उन्हें अपना समर्थन देकर मेयर बनाने का काम करेंगे

ऐसी स्थिति में हुए स्पष्ट करना चाहते हैं कि जन भावना के अनुरूप मुजफ्फरपुर शहर को सुव्यवस्थित बनाने और मूलभूत समस्याओं का निदान कराने की कोशिश करेंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading