मुजफ्फरपुर : बीती रात शुक्रवार को जिले के ब्रम्हपुरा थाना क्षेत्र बाबा सर्वेश्वरनाथ मंदिर में मूर्तियों कि चो’री की घ’टना सामने आई है।

मंदिर के पुजारी संजय कुमार ओझा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि शुक्रवार के मध्यरात्री को मंदिर के गर्वगृह से 2 दान पात्र में रखे सारे पैसे , आभूषण, पूजा अर्चना की थाली-लोटा तथा पीतल के नाग-नागिन सभी चो’री हो गए।

सुबह 5 बजे जब पुजारी मंदिर खोलने आए तब उन्होंने देखा कि ग्रिल का रॉड टूटा परा है, और मंदिर से सारे कीमती सामान चोरी हो चुके है।

पुजारी का कहना है कि मंदिर के चारो तरफ से ग्रिल लगी हुई है और चंद कदम की दूरी पर थाना है, फिर भी यह श’र्मनाक घटना मंदिर में हुई। हालांकि ब्रह्मपुरा थाना इस मामले की छा’नबीन में लग गई है।