नवादा जिले के अकबरपुर के बरेव गांव से 3 चोर चोरी के सामान के साथ पकड़े गए। वहीं, एक खरीदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सभी चोरी का सामान बिक्री कर पार्टी मनाते थे। वहीं, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सुदर्शन तिवारी के बेटे मोहित कुमार, बानो तिवारी के बेटे अमन तिवारी (15 वर्ष) और मनोज तिवारी के पुत्र आलोक तिवारी (14 वर्ष) तीनों बरेव गांव के निवासी हैं। ये लोग अक्सर छोटी मोटी चोरी कर सामान बिक्री कर पार्टी मनाते थे।
पूछताछ में पता चला कि ये लोग मंदिर की घंटी चुराकर नेमदारगंज बाजार स्थित मुंद्रिका प्रसाद के बेटे जीतेंद्र कुमार की बरतन की दुकान में 1400 रुपए में बेच दिया। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी का तार झारखंड के शातिर चोरों से जुड़ा है। चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर कोरोना जांच कराते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों को रिमांड पर लेकर गहन छानबीन की जाएगी। छापेमारी के दौरान सब इंस्पेक्टर सरोज अख्तर, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह ,बीएमपी के जवान शामिल थे।
