मुजफ्फरपुर। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केशरी डॉ.श्रीकृष्ण सिंह की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस दौरान फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, महामंत्री धर्मवीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष आजाद बाबू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
वहीं फ्रंट के मुजफ्फरपुर अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार, रामकिशोर सिंह, लक्मी बाबू, सीपी सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, सिवेश कुमार, निखिल, रणधीर, संजय ठाकुर फौजी,
विनय ठाकुर, सुनील मुखिया, प्रकाश सहित सैकड़ों लोगों ने श्रीबाबू के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया।



