कोहरे के कारण लेट हो रही ट्रेंने, 3 घंटे लेट मुजफ्फरपुर पहुंची बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट

मुजफ्फरपुर जंक्शन आने वाली और यहां से गुजरने वाली सुबह की महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने समय से घंटों देरी से चल रही है। इसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि ट्रेनों में 12566 बिहार सम्पर्क क्रांति अपने समय से करीब 3 घंटे की देरी से मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पहुंची। वह अपने समय सुबह के 6:30 बजे के जगह 9:38 बजे पहुंची।

इसी तरह 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस अपने समय से करीब 3 घंटे लेट रही। वह मुजफ्फरपुर सुबह के 6:18 बजे के जगह 7:50 बजे पहुंची। वहीं, 19051 श्रमिक एक्सप्रेस भी 3 घंटे लेट रही। यह अपने समय 6:50 बजे के जगह 10:46 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची। इसी तरह 15270 जनसाधारण एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, 15204 बरौनी एक्सप्रेस करीब 1 घंटे, 15232 गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस करीब 2 घंटे, 02570 दरभंगा क्लोन करीब डेढ़ घंटे रही। जबकि, 11123 ग्वालियर बरौनी अपने समय से करीब 2 घंटे व 12524 न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading