बिहार : BDO के 3 ठिकानों पर रेड, 1.26 करोड़ से अधिक की काली कमाई

बिहार की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने सीतामढ़ी के बाजपट्टी के BDO संजीत कुमार के ऊपर अपना शिकंजा कसा है। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। EOU की टीम ने BDO के तीन ठिकानों पर एक साथ रेड कर दी है। अलग-अलग टीम तीनों ठिकानों को खंगाल रही है। BDO की काली कमाई का लेखा-जोखा जुटा रही है।

छापेमारी के इस कार्रवाई की EOU के ADG नैयर हसनैन खान ने पुष्टि की है। संजीत कुमार का पटना में गोपालपुर थाना के तहत बैरिया के अब्दुल्ला चक में घर है। EOU की एक टीम इस घर पर है। दूसरी टीम वहीं धनरुआ के ननौरी गांव में है। वहां BDO का पुश्तैनी घर है। जबकि, तीसरी टीम सीतामढ़ी में बाजपट्टी स्थित सरकारी ऑफिस और घर को खंगाल रही है।

घर के बाद EOU की टीम।

घर के बाद EOU की टीम।

सीतामढ़ी में सरकार आवास पर छापेमारी करने पहुंची EOU की टीम।

सीतामढ़ी में सरकार आवास पर छापेमारी करने पहुंची EOU की टीम।

सरकारी नौकरी का दुरुपयोग कर रहे थे

दरअसल, सरकारी पद पर बैठकर BDO संजीत कुमार भ्रष्टाचार कर ऊपरी आमदनी करने में डूबे हुए थे। सरकारी नौकरी का दुरुपयोग कर रहे थे। सीतामढ़ी से लगातार इनके बारे में EOU को शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद ADG के निर्देश पर टीम ने मिल रही सूचनाओं को खंगाला। जांच में आरोप सही मिली। EOU को अपनी जांच में BDO के 1 करोड़ 26 लाख 75 हजार 368 रुपए की काली कमाई किए जाने के सबूत मिले। इसी आधार पर पटना में 31 जनवरी को FIR नंबर 1/2022 दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading