#MUZ के थर्मल पावर के एजीएम विजिलेंस को दी गयी भावभीनी विदाई

MUZAFFARPUR : कांटी बिजली उत्पादन निगम में पदस्थापित एजीएम (विजिलेंस) अमरनाथ के स्थानांतरित होने पर अधिकारियों व कामगारों ने भावभीनी विदाई दी। उनका पदस्थापन गुजरात मेट्रो में महाप्रबंधक के पद पर हुआ है। स्वागत के दौरान पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि अमरनाथ ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कार्य किया उनके पदस्थापना के दौरान मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हुई पूर्व मंत्री ने एजीएम के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
वहीं पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि मजदूरों के मसीहा के रूप में काम कर रहे अमरनाथ को मजदूरों द्वारा सम्मानित किया गया है यह हर्ष का विषय है। वही मजदूरों ने कहा कि विगत 40 वर्षों में पहली बार मजदूरों द्वारा किसी पदाधिकारी को सम्मानित किया गया है यह अपने आप में एक मिसाल है।
इस मौके पर रंजय कुमार सिंह,विवेक ठाकुर, अजय श्रीवास्तव रमेश ठाकुर विवेक रंजन निखिल कुमार नंदन महतो संजीत महाजन मनोज शाह रमेश कुमार ठाकुर समेत दर्जनों कामगारों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए फूल माला पहनाकर विदाई दी। साथ ही नए डीजीएम (विजिलेंस) सुरेश कुमार पटेल का स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.