मुजफ्फरपुर : किन शर्तो पर सरस्वती पूजा करने की मिली अनुमति, जानें?

मुजफ्फरपुर : शहर के मोतीझील स्थित नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी ने की।

इस दौरान अलग-अलग शर्तो के साथ सरस्वती पूजा करने को लेकर अनुमति दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर पूजा की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 25 से अधिक नहीं होगी। वहीं, कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरस्वती पूजा में वैसे व्यक्ति शामिल होंगे जो कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लिए होंगे।

उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को अनुपालन कराने की जवाबदेही आयोजक की होगी।

पूजा में किसी प्रकार का खेल, तमाशा या मेला के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य होगा।

वहीं सरस्वती पूजा में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस का विसर्जन ग्रामीण क्षेत्र में ही स्थानीय स्तर पर होगा। सभी आयोजकों को कम से कम 10 वालेन्टियर्स जिन्हें कोविड वैक्सीन का दोनों टीका लगा हो। प्रमाण पत्र सहित की सूची फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर और उनके हस्ताक्षर सहित देना होगा।

जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर आयोजक एवं सदस्य जिम्मेदार होंगे। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक नगर, मुजफ्फरपुर, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी, मुजफ्फरपुर सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading