मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के 65 परीक्षा केंद्रों पर कैसे हुई परीक्षा, जानें?

मुजफ्फरपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर की परीक्षा मुजफ्फरपुर के सभी 65 केंद्रों पर हुई। परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हुई।

किसी भी तरह की कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई है। डीएम प्रणव कुमार स्वयं इसका अनुश्रवण करते रहे। वरीय अधिकारियों द्वारा शहर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

वहीं उन्होंने शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन एवं स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

स्थानीय पीआईआर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के द्वारा भी नजर रखी जा रही थी। उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं सुपर उड़नदस्ता दंडाधिकारी भी भ्रमणशील रहें। स्वयं डीएम एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा हालात पर नजर रखा जाता रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading