मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर के सभी प्रखंडों में स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के साथ वार्षिक कालाजार उन्मुखीकरण को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कालाजार और एईएस से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं आगामी कालाचार रोकथाम के लिए होने वाले आईआरएस के फायदे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सभी ग्रामीण चिकित्सकों से कालाचार के सभी कार्यक्रम में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
वहीं बताया गया कि 15 दिन से अधिक बुखार कालाचार हो सकता है। अपने प्रखंड के अस्पताल में नि:शुल्क जांच कराने के साथ ही सही इलाज कराने पर जोर दिया। इस मौके पर स्थानीय मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य मौजूद थे।




