
MUZAFFARPUR : फोर्ड कार के अधिकृत डीलर आर्ना फोर्ड शोरूम की पांचवीं वर्षगांठ बीबीगंज स्थित शोरूम में मनाई गई। इस दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिंह ने केक काटा इसमें आगरा फोर्ड के सभी कर्मचारी व कस्टमर शामिल हुए। मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूरा होने का श्रेय हमारे संतुष्ट ग्राहकों का जाता है जिन्होंने अपने आशा एवं विश्वास को बरकरार रखते हुए यहां तक पहुंचाने में सहयोग दिया.

राहुल कुमार ने पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में इंडेवर पर एक लाख, एस्पायर कार पर एक लाख, फिगो डीजल पर 50000 रुपये तक की छूट की घोषणा की. वहीं मिडनाइट सरप्राइस स्कीम के तहत कंपनी की ओर से फोर्ड के ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार के रूप में राजेश कुमार को रेफ्रिजेटर, मुकुल सिंह को वॉशिंग मशीन और यशवंत कुमार को पेरिस का ट्रिप भी सुनिश्चित किया गया दिसंबर मिडनाइट सरप्राइज की को ग्राहकों ने काफी सराहा साथ ही आर्ना फोर्ड शोरूम में 20 गाड़ियों की बुकिंग व 6 गाड़ियों की डिलीवरी हुई कार्यक्रम में कंपनी के विक्रय प्रबंधक राहुल कुमार, सर्विस मैनेजर अभिषेक कुमार, टीम लीडर अमित कुमार सिंह आदि शामिल हुए हैं।
