मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में कैसे हुई वृद्ध की मौ’त? क्या हैं वजह

मुजफ्फरपुर। शहर के एसकेएमसीएच में एक कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौ’त हो गई। जानकारी के मुताबिक म’रने वाले 60 वर्षीय वरीय नागरिक अहियापुर इलाके के रहने वाले बताए गए है।

वह 25 जनवरी को कोविड वार्ड में भर्ती हुए थे। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज शुरू हुआ, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार उनकी मौ’त हो गई।

एसकेएमसीएच अधीक्षक डा. बीएस झा के अनुसार वरीय नागरिक किडनी संबंधित बीमारी से भी परेशानी थी। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका दा’ह सं’स्कार कराया गया है।

इसके साथ ही अब तक छह की मौ’त हो चुकी है। म’रने वालों में कोरोना संक्रमित 30 वर्षीय एक महिला 20 जनवरी से भर्ती थी। 21 को उसकी मौ’त हुई थी। वह सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर की रहने वाली थी। वह रून्नीसैदपुर से रे’फर होकर गं’भीर स्थिति में आई थी। वह गर्भवती थी। सर्जरी कर उसे प्रसव कराया गया था।

इस बीच जांच के दौरान वह संक्रमित मिली थी। इससे पूर्व 70 वर्षीय हथौड़ी के एक बुजुर्ग की मौ’त हो गई थी। वहीं सरैया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौ’त भी इलाज के दौरान हुई है।

वह भी कोरोना पाजिटिव थे। सकरा के एक व्यक्ति की मौ’त हुई थी। पहली और दूसरी लहर में अबतक जिले में 726 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बार तीसरी लहर में अबतक छह मौत हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.