VAISHALI : ट्रैक्टर-बाइक की ठोकर में बाइक सवार की मौत, एक घायल

HAJIPUR : हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग के इस्माइलपुर गांव के समीप गुरूवार की देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की ठोकर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गये. हालांकि जब तक लोग जुटते टैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो चुका था. मृतक  प्रद्युमन  कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव निवासी शिवनाथ भगत का पुत्र था.

जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात प्रद्युमन अपने चचेरे भाई चंदन कुमार  के साथ बाइक से  देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित अपने नानी के घर  जा रहा था. इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रैक्टर और बाइक की ठोकर में प्रद्युमन कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना की सूचना मृतक के घर पर मिलते ही कोहराम मच गया.

आनन-फानन में मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहूंचे. मृतक की मां अपने पुत्र का शव सदर अस्पताल में देख चीत्कार मार कर रोने लगी. मां के चीत्कार की आवाज  सुन कर आस-पास जुटे लोगों के आंखों  में भी आंसू आ गये. सदर अस्पताल में  पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.