मुकेश सहनी का यू टर्न, CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, जानें..

कल तक लगातार BJP को ललकारने वाले और अपने आप को NDA से अलग बताने वाले मुकेश सहनी ने यू टर्न मारा है। जिस विधान परिषद के चुनाव को लेकर मुकेश सहनी बवाल मचाया हुआ था अब उसी विधान परिषद के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP और JDU ने आपस में सीटों का बटवारा कर लिया है।

NDA गठबंधन के साथ रही VIP पार्टी को विधान परिषद् चुनाव में सीट से वंचित कर दिया गया है। अब मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधान परिषद में अपने पार्टी के भागीदारी को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही अपने पत्र समाजवाद की दुहाई भी दी है।

VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से लिखे गए पत्र में लिखा है कि पाटलिपुत्र की धरती हमेशा से सामाजिक न्याय ,समाजवाद और लोकतंत्र में भागीदारी का साक्ष्य रहा है। लोकतंत्र में भागीदारी के अनुरूप जनप्रतिनिधि का चुनाव लोकतंत्र की मूल आत्मा है। यह भागीदारी अनुपातिक सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसरणात्मक होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय के नेता कर्पूरी ठाकुर के विचारों को उल्लेखित करते हुए कहा की कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आज के अनुरूप आज के समयानुकूल प्रासंगिक हो इसके लिए चुनाव में उनकी पार्टी की भागीदारी होनी आवश्यक है।

इसी क्रम में बिहार विधान परिषद् के जनप्रतिनिधियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधितव सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। इस लिए नीतीश कुमार से यह गुजारिश है कि समाज के सारे वर्गों को लेकर चलने के साथ ही बिहार विधान परिषद् में आरक्षण बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करें।

VIP पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पार्टी के एजेंडे को साफ़ करते हुए कहा कि पार्टी पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के हक़ में लड़ रही है। पार्टी विधान परिषद चुनाव में अपनी भागीदारी मांग रही है। इसके लिए पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी लगातार प्रयास कर रहें हैं। अगर भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती है तो VIP पार्टी बिहार विधान परिषद के चुनाव में 24 सीटों पर अपने प्रतिनिधि उतारेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading