प्‍यार के जाल में फंसाकर नाबालिग लड़की को कराई सरहद पार, नेपाल के कोठे पर महीनों होता रहा शो’षण

बिहार के गोपालगंज में एक लड़के ने नाबालिग लड़की को प्‍यार के जाल में फंसाया। मीठी-मीठी बातें कर सीमा पार नेपाल ले गया और फिर वहां एक कोठे पर बेच दिया। कोठे पर महीनों लड़की का शोषण होता रहा। फिर एक दिन किसी तरह वह अपराधियों के चंगुल से बचकर अपने घर लौट आई। परिवारीजनों ने लड़की की पूरी बात सुनने के बाद महिला थाने पर शिकायत की जहां मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने विशंभरपुर बाजार के रहने वाले संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया। 
लड़की के मुताबिक लड़का उसे गोपालगंज से पहले उत्तर प्रदेश के तमकुही ले जाया गया था। वहां से उसे नेपाल ले जाया गया। कुचायकोट इलाके की रहने वाली इस लड़की उम्र 16 साल है। संजय पटेल ने उसे अपनी प्‍यार भरी बातों के जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया और महीनों शारीरिक शोषण करता रहा। चार महीने पहले उसने लड़की को यूपी के तमकुही में 35 हजार रुपये में एक मानव तस्कर के हाथों बेच दिया। वहां से लड़की को नेपाल ले जाया गया। लड़की के मुताबिक नेपाल के कोठे पर उसे 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया। 

सिर्फ खाने-पीने के लिए कमरे से निकाला जाता था

कोठे पर लड़की को एक कमरे में बंद रखा गया था। सिर्फ खाने-पीने के लिए उसे निकाला जाता था। इस दौरान लड़की पर एक नेपाली महिला को दया आ गई। उसने उसे दो हजार रुपए की मदद की और भागने का रास्‍ता बताया। लड़की किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। इसके बाद परिवारवाले उसे लेकर थाने गए। 

मानव तस्‍करी के रैकेट की तलाश

पुलिस को अब यूपी के तमकुही में सक्रिय मानव तस्‍करी के रैकेट की तलाश है। संजय पटेल से पूछताछ के आधार पर तमकुही में रहने वाले मानव तस्‍करों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading