मुजफ्फरपुर। शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर की रहने वाली एक छात्रा से एससीए में दाखिला के नाम पर ठ’गी का मा’मला सामने आया है। इस मामले में छात्रा कोमल कुमारी ने स्थानीय पुलिस थाने में शि’कायत की है।
इसकी पुलिस जां’च कर रही है। बताया गया है कि एक शिक्षण संस्थान में काम कर रहे युवक द्वारा नामांकन कराने का झां’सा देकर 10 हजार रुपए ठ’गी किया गया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक शिक्षण संस्थान में काम कर रहे युवक द्वारा दिल्ली के एक कॉलेज में नामांकन कराने के नाम पर 30 हजार रुपए मांगे गए थे।
इसके बाद छात्रा ने ऑनलाइन 10 हजार रुपए भेज दिया गया, मगर नामांकन नहीं हुआ। इस पर छात्रा द्वारा पैसे की मांग की गई, लेकिन
आ’रोपित ने पैसा वापस नहीं किया।
इसके बाद छात्रा ने इसकी शि’कायत पुलिस में की। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की का’र्रवाई की जाएगी।


