अब बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बेशकीमती मूर्ति पर किया हाथ साफ

गोपालगंज में भगवान भी असुरक्षित हो गए है। दरअसल, जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया राम-जानकी मंदिर में रखे राम जानकी की मूर्तियां चोरों के हाथ लग गई। मूर्ति की कीमत 4 से 5 लाख बताई गी है। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दरअसल, गुरुवार सुबह मंदिर में तैनात पुजारी हरेंद्र पर्वत रोज की भांति पूजा-पाठ करने पहुंचे थे। मंदिर के प्रांगण का गेट खोलने के उपरांत जब उनकी निगाह मंदिर के द्वार पर परी तो उनके होश उड़ गए। दरवाजे में लगा ताला टूटा था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गए तो देखा मंदिर के अंदर रखी प्राचीन काल की राम-जानकी मूर्तियां अपने स्थान से गायब थी।

बाद में पुजारी ने प्राचीन मूर्तियों के गायब होने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मांझागढ़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पहले तो कई घंटों तक पुलिस टीम ने आसपास के खेत और जंगल झाड़ियों में मूर्तियों को ढूंढा। बाद में जब पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया।

आपको बता दें कि गोपालगंज में भगवान के घर में चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं, पहले भी कई बार जिले में ऐतिहासिक मंदिरों को अपना निशाना बना चुके। मंदिर में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी आनंद कुमार ने रात में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है।

घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बजारी के अष्टधातु मूर्ति का नहीं मिला सुराग

नगर थाना क्षेत्र के बंजारी शिव मंदिर से गत 19 नवंबर 2016 की रात चोरी हुए अष्टधातु के मूर्तियों का पुलिस को सुराग अब तक नहीं मिला है। नगर थाना पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर तस्करों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद करने का आश्वासन भक्तों को दिया था। लेकिन, वारदात के डेढ़ वर्ष बित जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जेल से निकले मूर्ति तस्करों से होगी पूछताछ

ऐतिहासिक मंदिर से श्रीराम-जानकी के मूर्तियों की चोरी के मामले में जेल से बाहर निकले तस्करों से पुलिस पूछताछ कर सकती है। वारदात की जांच में जुटी पुलिस टीम के मुताबिक हाल में हुए मूर्तियों की चोरी के मामले में अन्य थानों से रिपोर्ट मांगी गयी है। मूर्ति तस्करों से रिकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है।

कब कहा हुई मूर्तियों की चोरी

वर्ष 2020 में 25 दिसंबर की रात कटेया में राम-जानकी मंदिर से मूर्तियों की चोरी वर्ष 2018 में 25 अक्तूबर की रात बैकुंठपुर के बनौरा राम-जानकी मंदिर से तीन अष्टधातु मूर्ति चोरी वर्ष 2018 में 24 मई की रात फुलवरिया के कोयलादेवा मठ में पांच मूर्तियों की चोरी वर्ष 2018 में 12 फरवरी की रात हथुआ के लाला बड़ी गांव के मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी वर्ष 2017 में 20 अगस्त की रात कटेया के घुर्नाकुंड में 65 मूर्तियों की चोरी वर्ष 2017 में 15 जनवरी की रात विजयीपुर के चरखिया मठ से राम-जानकी की मूर्ति चोरी र्वा 2016 में 19 नवंबर की रात बंजारी मठ से हुई थी राम-जानकी की चोरी वर्ष 2016 में कटेया में हिरमति रानी की मूर्ति हुई थी चोरी, बाद में बरामद

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading