इंटरमीडिएट छात्रा ने दी आ’त्मदाह की ध’मकी

लखीसराय : घटना गुरूवार की है, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा में कदाचार के आरोप में नि’ष्कासित एक छात्रा डीएम आवास के बाहर अपने परिवार संग पहुंची और आ’त्मदाह की ध’मकी देने लगी। छात्रा इंटर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग कर रही थी।

atmdah Archives - CIN - Central India News

आवास के भीतर मौजूद डीएम को जब इसकी खबर मिली तो उन्होंने छात्रा को ऐसा करने से रोका और परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे उसे घर ले जाएं।

डीएम ने इससे पहले डीईओ को भी बुलाया और आपस में बातचीत के बाद छात्रा को कहा गया कि वह अब अगले साल ही परीक्षा में शामिल हो सकती है इसबार कुछ नहीं हो सकता है।

दरअसल, मामले के तूल पकड़ने की वजह छात्रा की आ’त्मदाह की धमकी  देना और एक बड़े नेता द्वारा डीएम को इस मामले को देखने का निर्देश देना भी बना। गुरुवार  सुबह डीएम आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामे का एपिसोड चला।

सुबह लगभग आठ बजे छात्रा डीएम आवास पहुंच गई। छात्रा के आत्मदाह के लिए आवास पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया। आत्मदाह से रोकने एवं पूरे मामले के लिए डीईओ को डीएम आवास पर बुलाया गया।

डीईओ बिमलेश चौधरी ने लड़की एवं उसके परिजन को समझा बुझाकर किसी तरह आत्मदाह से रोका और उसे अगले वर्ष की परीक्षा में शामिल होने की बात कहकर घर भेजा। डीईओ ने कहा कि निष्कासन की कार्रवाई होने के बाद पूरा मामला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधीन चला जाता है, ऐसे में जिला स्तर से कुछ नहीं हो सकता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading