मुजफ्फरपुर : कितनी आई एमटी यूरिया, जानें

मुजफ्फरपुर। जिले में किसानों को यूरिया की कमी नहीं होगी। समस्या दूर करने के लिए दो रैक पहुंच गई है। जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह के अनुसार 27 सौ एमटी यूरिया की खेप पहुंच गई है।

वहीं जिले में यूरिया की मांग 44 हजार एमटी थी। अब तक जिले को 37 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध कराया गया है। वहीं गुरुवार को दो कंपनियां की यूरिया की रैक आने से इसकी उपलब्धता बढ़ गई है।

सभी थोक विक्रेताओं को प्रखंडों में मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि पहले से नैनो यूरिया भी काफी मात्रा में जिले में उपलब्ध है।

कहा कि प्रखंडों में कृषि पदाधिकारी, किसान समन्वयक के अलावा जिला स्तरीय विभाग की टीम को जीरो टालरेंस के तहत निर्धारित मूल्य पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने को कहा गया है।

किसानों को कोई परेशानी होगी तो वे प्रखंड एवं जिला के कंट्रोल रूम शिकायत कर सकते हैं। विक्रेता की ओर से अगर अधिक मूल्य लिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading